Latest:
Event More NewsNatioal NewsPopular NewsRecent NewsTrending Newsजानकारीदेशविदेशविविधसंपादकीय

April Fool Day 2024 : क्यों मनाया जाता है अप्रैल फूल डे… जानें क्या है इस दिन का इतिहास



लाइफस्टाइल डेस्क :- क्या आप जानते हैं कि आखिर एक अप्रैल को ही फूल डे क्यों मनाया जाता है? अगर नहीं तो आइए इस बारे में आपको बताते हैं।



अप्रैल फूल बनाया, तुमको गुस्सा आया….. अपने बचपन में हर किसी ने ये गाना एक बार तो जरूर गाया होगा। आज हम इस गाने का जिक्र इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि एक बार फिर से एक अप्रैल का दिन आ गया। एक अप्रैल के दिन हर कोई अप्रैल फूल डे मनाता है। ये वो दिन है, जब लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवारालों से हंसी-मजाक करते हैं। बहुत से लोग तो इस कोशिश में रहते हैं, कि वो अपने जानने वाले के साथ प्रैंक कर सकें। जब उनकी कोशिश पूरी हो जाती है, तो वो खुशी से अप्रैल फूल चिल्लाते हैं।



फिलहाल, घर के बच्चे इस कोशिश में अक्सर लगे रहते हैं, कि वो किसी न किसी तरह से अपने घर के बड़ों तक को अप्रैल फूल बनाने की कोशिश करते हैं। ये दिन मनाता तो हर कोई है, लेकिन ज्यादातर लोगों को इसके पीछे का इतिहास नहीं पता होता है। अगर आपको भी इस बारे में नहीं पता है, तो आइए आपको बताते हैं, कि आखिर ये दिन क्यों मनाया जाता है।



जानकारी के मुताबिक, अप्रैल फूल डे के इतिहास के बारे में कई कहानियां प्रचलित हैं। अगर पहली कहानी की मानें तो कई इतिहासकार मनाते हैं कि अप्रैल फूल डे का इतिहास तब का है जब 1582 में फ्रांस ने जूलियन कैलेंडर को छोड़कर ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया था।



ज्ञात हो कि, उस दौरान जहां जूलियन कैलेंडर में एक अप्रैल से नया साल शुरू होता था, तो वहीं ग्रेगोरियन कैलेंडर में ये एक जनवरी शिफ्ट हो गया। इस बदलाव को बहुत से लोग समझ नहीं पाए। ऐसे में जो लोग जूलियन कैलेंडर के हिसाब से ही 1 अप्रैल को नया साल मनाते थे, उन्हें लोग फूल यानी कि बेबकूफ बोलने लगे और उनका मजाक उड़ाने लगे। इसी वजह से उन्हें अप्रैल फूल कहा जाने लगा और इस दिन की शुरुआत हो गई।



दरअसल, बात करें दूसरी कहानी की तो कुछ इतिहासकारों ने इसे हिलेरिया से भी जोड़ा है। हिलेरिया एक लैटिन शब्द है, जिसका मतलब आनंदित होता है। प्राचीन रोम में एक समुदाय द्वारा एक त्योहार मनाया जाता है, जिसे हिलेरिया कहा जाता है। इस त्योहार में लोग अपना वेश बदलकर लोगों को पागल बनाने की कोशिश करते हैं। ये त्योहार भी मार्च के आखिर में मनाया जाता है। ऐसे में इसे भी अप्रैल फूल से जोड़ा जाता है।



फिलहाल, इटली, बेल्जियम और फ्रांस में इसे अलग तरह से मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे की पीठ पर कागज से बनी मछली चिपका देते हैं। जिस वजह से कई जगहों पर अप्रैल फूल को अप्रैल फिश भी कहते हैं।