Latest:
छत्तीसगढ़जानकारीजुर्म

Ambikapur Crime : चरित्र संदेह.! पत्नी की हत्या कर घर में शव दफनाने खोद रहा था गढ्ढा…पुलिस ने किया गिरफ्तार…पढ़ें पूरी समाचार



अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट थाना अंतर्गत ग्राम ग्राम सरभंजा में चरित्र संदेह पर पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए आरोपित शव को दफनाने का प्रयास कर रहा था। इसके लिए उसने घर के भीतर ही गड्ढा खोदना शुरू कर दिया।इस बात की जानकारी आरोपित के भाई को लगने पर उसने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार घटना दिवस पांच मई 2024 को कमलेश्वरपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सरभंजा पटेलपारा में मुन्ना सरोती ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी है। घर में ही वह शव को दफनाने के लिए गढ्ढा खोद रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पहुंचा। पुलिस कर्मचारियों को देखकर आरोपित घर से निकलकर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दौड़ाकर उसे पकड़ लिया।

फिलहाल, पूछताछ में उसने पत्नी की हत्या और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को दफनाने गढ्ढा खोदने की स्वीकारोक्ति कर ली। मामले में पुलिस ने आरोपित को हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा 302,201 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर उप निरीक्षक अशोक शर्मा,सहायक उप निरीक्षक सहदेव राम बर्मन, प्रधान आरक्षक अखिलेश्वर, आरक्षक अमित टोप्पो, कमल मरावी, जितेंद्र लकड़ा शामिल रहे।

चरित्र को लेकर संदेह करता था आरोपित

फिलहाल, आरोपित मुन्ना सरोती (30) ,पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। ठंड के सीजन में वह गर्म कपड़े बिक्री के काम से बाहर गया था। होली पर्व से पहले वह गांव वापस लौटा था। इस बीच उसे पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह हुआ। उसकी पत्नी अक्सर घर से बाहर रहती थी। इस कारण भी उसे पत्नी का गांव के ही एक व्यक्ति से संबन्ध होने का संदेह हुआ था।