Latest:
local newsजुर्म

छठ पर्व कर घर लौटे रिटायर्ड काँलरीकर्मी,देखा तो घर में हो चुकी थीं 20 लाख की चोरी……….

वर्तमान भारत

इरफान सिद्धिकी उप संपादक

अंबिकापुर. : शहर के बौरीपारा निवासी एक रिटायर्ड कॉलरीकर्मी पत्नी के साथ अपने पैतृक निवास छठ पर्व पर गया था। 6 दिन बाद वहां से लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखी पेटी से डेढ़ लाख रुपए नकद व करीब 18 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर गायब थे।इसकी सूचना उसने सोमवार की शाम कोतवाली में दी। मंगलवार की सुबह एफएसएल व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज चोरों की खोजबीन में जुट गई है।शहर के बौरीपारा केनाबांध निवासी बिरेंद्र दुबे 61 वर्ष कॉलरी से रिटायर्ड हुए थे। वे अपनी पत्नी के साथ यहां रहते है जबकि उनका पुत्र कुसमी में नौकरी करता है तथा पैतृक गांव में ही रहता है।9 नवंबर को रिटायर्ड कॉलरीकर्मी अपने बेटे के साथ पत्नी को लेकर छठ पर्व में शामिल होने कुसमी गए थे। 15 नवंबर की शाम वे पत्नी व बेटे के साथ लौटे तो बाहर के गेट में ताला लगा हुआ जबकि भीतर के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। भीतर से सिटकनी भी बंद थी।पीछे के दरवाजे से गए तो वहां के चैनल गेट का भी ताला टूटा था। भीतर जाने पर दो कमरे में दरवाजे का ताला भी टूटा तथा आलमारी व पेटी भी खुली हुई थी। पेटी में रखे डेढ़ लाख रुपए नकद व करीब 18 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर गायब थे। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल कोतवाली में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
एफएसएल व डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची
मंगलवार की सुबह फॉरेंसिक एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायड की टीम रिटायर्ड कॉलरीकर्मी के घर पहुंची और जांच शुरु की। टीम द्वारा चोरों सुराग लगाने उनके फुट व फिंगर प्रिंट लिए गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

शहर में लगातार हो रही चोरी
शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। आए दिन चोर सूने घरों को निशाना बना रहे हैं। अधिकांश मामलों में पुलिस चोरों को पकडऩे में असफल ही रही है। इधर रिटायर्ड कॉलरीर्मी के सूने मकान में एक और चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोरों पुलिस के सामने चुनौती पेश की है।