Latest:
Recent News

असो बढ़िया धानो होइस, खुदेन बेचेन , बोरा हमाली कर पईसा भी मिलही….किसान मन कहत हैं मैं खुश त मोर परिवारों खुश…..पुराना साल कर कर ऊपरी ये साल 1दिसंबर ले आज ले 11परसेंट ढेर धान कर खरीदी होइस ह……धान बेचवईया किसान मन के चेहरा में खुशी…

अम्बिकापुर । वर्तमान भारत

बढ़ियासरगुजा धान खरीदी त्यौहार में इस बार किसान बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उनका धान बेचने के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा है। विगत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष किसानों मे धान खरीदी के प्रति अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी का नतीजा है कि 1 दिसम्बर से आज तक जिले में धान खरीदी की दर में 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। साथ ही किसान समर्थन मूल्य में धान खरीदी शुरू होने के बाद से ही टोकन कटाने में लगे हुए हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष टोकन कटाने और धान खरीदी में तेजी दिखने लगी है। जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा,पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम काम्बले सीईओ जिला पंचायत श्री विनय कुमार लंगेह लगातार खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके साथ ही वे लगातार किसानों से बात कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। 9 दिसम्बर के लिए सभी 46 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के लिए 972 टोकन जारी किए गए है जिससे करीब 41712 क्विंटल धान की खरीदी होगी।