Latest:
Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर उत्तर प्रदेश में दर्ज FIR के विरोध में छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका

अम्बिकापुर । वर्तमान भारत ।

बिरेंद्र पाण्डेय प्रधान संपादक की कलम से

प्रदेश के यसस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल जी पर उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुई एफआईआर के विरोध में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के नेतृत्व में शहर के गांधी चौक में एनएसयूआई कार्यकर्ताओ द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका गया। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओ द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पुतला दहन के दौरान एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि गरीब, शोषित वर्ग एवं किसानों की बुलंद आवाज़ छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा किये गए एफआईआर से यह प्रतीत होता है कि उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ की कुर्सी खिसकने वाली है। उत्तरप्रदेश में जाकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योगी सरकार के किसान विरोधी नीतियों को उजागर किया है। उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के बढ़ते जनाधार को देखते हुए योगी सरकार द्वारा दुर्भावना वश एफआईआर की कार्यवाही की गयी है। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी एवं एनएसयूआई के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।