Newsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ BiG ब्रेकिंग :- JD, DEO सहित कई जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला……

वर्तमान भारत

by किरण ग्वाला (कार्यकारी संपादक)

रायपुर :- राज्य शासन ने मंगलवार को कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार डीके कौशिक जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर चांपा से बिलासपुर डीईओ बनाए गए हैं। वही हेमंत उपाध्याय प्रभारी संयुक्त संचालक लोक शिक्षण बस्तर संभाग से प्रभारी संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सरगुजा ,राम सागर चौहान संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग बिलासपुर से संयुक्त संचालक लोक शिक्षण बस्तर संभाग और आरएन हीराधार उप संचालक राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर से प्रभारी संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग बिलासपुर भेजे गए हैं।