Latest:
Event More News

RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे रांची एयरपोर्ट…रांची से सीधे लोहरदगा के लिए रवाना…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

रांची। वर्तमान भारत। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत रविवार को सुबह रांची एयरपोर्ट पहुंचे। मोहन भागवत एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से रांची से सीधे लोहरदगा के लिए रवाना हो गए।

लोहरदगा से वे छत्तीसगढ़ के जशपुर आएंगे। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आगमन को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट दिखी। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। संघ सूत्रों ने बताया कि मोहन भागवत रांची एयरपोर्ट से सीधे लोहरदगा के लिए रवाना हो गए।

वहां पर वे कुछ देर के लिए रुकेंगे और एक छोटे से कार्यक्रम में भाग लेंगे। लोहरदगा में उनके कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है। जिला पुलिस ने काफी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के पश्चात मोहन भागवत छत्तीसगढ़ के जशपुर के लिए रवाना होंगे।

छत्तीसगढ़ जशपुर यात्रा के दौरान मोहन भागवत 14 नवंबर को जशपुर में रहेंगे। वहां वे स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। तत्पश्चात संघ प्रमुख जनजातीय दिवस पर जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर मोहन भागवत 15 नवंबर को जशपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरगुजा और कोरिया के संयुक्त पथ संचलन में शरीक होंगे।