Latest:
Event More News

संभागीय अध्यक्ष ( सरगुजा संभाग) मो. सऊद अंसारी की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न ….अगली बैठक 19 को …

अंबिकापुर । वर्तमान भारत

सरगुजा संभाग के संभागीय अध्यक्ष मो सऊद अंसारी की अध्यक्षता में जिलाध्यक्ष ( सरगुजा) सुश्री इसरत जहां के अंबिकापुर स्थित आवास पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आज संपन्न हुई। आज की इस बैठक में संभाग कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न समास्याओं पर चर्चा की गई तथा आगामी फरवरी 2023 मे एक विशाल सम्मेलन अंबिकापुर में आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।साथ ही सम्मेलन के संबंध में निर्णय का अधिकार जिलाध्यक्ष सुश्री इशरत जहां को दिया गया। जिलाध्यक्ष महोदया द्वारा इस संबंध में जो भी निर्णय लिया जायेगा वह सर्वमान्य होगा। आज की इस बैठक में अगली बैठक 19 नवंबर 2022 को अंबिकापुर में वन विभाग के कष्ठागार में रखने का निर्णय लिया गया है जिसमे संघ के सभी सदस्यों को उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।

आज की इस बैठक में संभागीय अध्यक्ष मो . सऊद अंसारी के अतिरिक्त जिलाध्यक्ष सुश्री इशरत जहां , संभागीय महासचिव सुरेश कुमार सेन, डी. पी. राजवाड़े , आर. डी. माथुर ,राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ,महेंद्र अग्रवाल , नवीन कुमार श्रीवास्तव , मकसूद अहमद , बालेश्वर राम , विमल केसरी ,सुरेंद्र यादव , नवीन कश्यप , किंसुक अग्निहोत्री , सुरेश एक्का नवरंग लाला , सचिन साय लाला , धर्मेद्र सोनी , टी. एल. साहू , श्रीकृष्ण एवम सुशील पाण्डेय सहित संघ के अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।