Latest:
Event More News

Agniveer Recruitment 2022 Rally : केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी अग्निवीर योजना के अंतर्गत दुर्ग में भर्ती से संबंधित तैयारियां पूर्ण…गुरुवार से भर्ती शुरू…जाने पूरी डिटेल्स

दुर्ग। छत्तीसगढ़। वर्तमान भारत। केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी अग्निवीर योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भर्ती संबंधित तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। यहां छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से अभ्यर्थियों का आगमन शुरू हो गया है।

जानकारी के अनुसार दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में 1 से 13 दिसंबर तक अग्निवीर रैली भर्ती आयोजित की गई है। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। अग्निवीर रैली भर्ती में करीब 60 हजार अभ्यर्थियों की शामिल होने की संभावना है।

सुरक्षा का कड़ा व्यवस्था

अग्निवीर रैली भर्ती के लिए तैयारी जिला प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है। भर्ती के लिए सेना के 200 जवान भी पहुंच गए हैं। दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में जिला प्रशासन और सेना के अधिकारी द्वारा स्टेडियम के चारों ओर सुरक्षा को लेकर कड़ा इंतजाम किया गया है। वही भर्ती परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। भर्ती स्थान पर प्रवेश के लिए अधिकारी, कर्मचारी ही यहां प्रवेश कर पाएंगे।

कहां से करेंगे अभ्यर्थी प्रवेश- जानें

भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की पहुंचने का सिलसिला भी प्रारंभ हो गया है। बाहर से आने वाले अभ्यर्थी के लिए पूरा व्यवस्था बना ली गई है। अभ्यर्थियों का स्टेडियम के भीतर प्रवेश के लिए दादा- दादी नाना- नानी पार्क से रास्ता बनाया गया है। इस क्षेत्र में भी बैरिकेडिंग का काम पूरा हो गया है। यहां एक टेंट भी लगाया गया है।

भर्ती रैली परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिससे पूरी गतिविधियां की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों के लिए सुराना कॉलेज मैदान, जीआरडी स्कूल मैदान, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन में हेल्पडेस्क बनाकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। इसके अलावा तीन से चार जगहों पर पूछताछ केंद्र भी बनाया गया है।

इन स्थानों पर भारी वाहनों का प्रवेश निषेध

बुधवार को दुर्ग में जिले के अतिरिक्त कलेक्टर अरविंद एक्का ने सेना अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए जिले के विभिन्न विभागों को अग्निवीर भर्ती के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। अग्निवीर भर्ती के लिए आने वाले युवाओं को तैनात किए गए। अधिकारी और कर्मचारियों के लिए रतन चंद सुराना कॉलेज में रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। इस कॉलेज में निगरानी के लिए शिक्षा विभाग के करीब 200 से अधिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

इसके अलावा अन्य विभाग से भी अफसर और कर्मचारियों को ड्यूटी लगाई गई है। भर्ती रैली के लिए एसपी बंगला, चर्च रोड में बैरिकेडिंग की गई है। इस रोड में भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेग मांस भवन दुर्ग में सेना के जवानों का कार्यालय बनाया गया है। भर्ती संबंधी गतिविधियों का संचालन भी किया जाएगा।