Latest:
local news

न्याय की गुहार लगाने पीड़िता पंहुची पुलिस अधीक्षक के द्वार , जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर देह व्यापार कराने का लगा गंभीर आरोप

आशीष यादव की रिपोर्ट

रायगढ़। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर एक महिला ने देह व्यापार कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिला आज पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार से मिल कर अपनी आप बीती बताते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला का आरोप है कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने देवर के साथ उसकी फ़ोटो खिंची थी और बाद में फ़ोटो को वायरल करने का डर दिखाते हुए उससे देह व्यापार करने के लिए दबाव डाल रही थी। रानी चौहान की बात नही मानने पर उसने फ़ोटो को मेरे पति व ससुराल वालों को भेज दिया जिससे मेरा पति मुझे तलाक दे रहा है। पीड़िता का कहना है कि उसका जीवन बर्बाद हो गया है।

वही दूसरी ओर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भी एसपी कार्यालय पंहुच कर खुद को निर्दोष बताया है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि उसके देवर के साथ महिला का अवैध सबंध है और वह खुद ही फ़ोटो खिंचवाई है। मुझ पर लग रहे सभी आरोप निराधार है। पुलिस द्वारा दोनो पक्ष का आवेदन लेकर मामले की जांच की जा रही है।