Event More News

जशपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका की महत्वपूर्ण बैठक…संघ विरोधी गतिविधि में शामिल पदाधिकारियों को हटाया गया एवं नए का चयन…केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल करने का निर्णय…पढ़ें पूरी खबर

जशपुर। वर्तमान भारत ।

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के बैनर तले जशपुर जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में संघ विरोधी गतिविधि में शरीक कार्यकर्ताओं को हटाया गया एवं नए पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से चयनित किया गया।

बैठक के दौरान संघ को मजबूती बनाने हेतु एवं आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा किया गया। जशपुर के दरबारी टोली स्थित हनुमान मंदिर बगीचा में छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी।

बैठक में संघ ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान संघ ने गत दिनों हुए 43 दिन के आंदोलन व हड़ताल पर समीक्षा किया। इसमें कार्यकर्ताओं ने खुलकर संघ विरोधी कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रस्ताव रखा।

जिला सचिव हीरा कुमारी ताजन, जिला उपाध्यक्ष सुनीता टोप्पो को संघ विरोधी गतिविधियों में लीन होने के कारण पद से हटाया गया। इस प्रस्ताव को अमल करते हुए जिला अध्यक्ष कविता यादव के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने स्वीकार भी किया और दोनों को बाहर का रास्ता दिखाया गया।

बैठक के दौरान संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। सर्व सहमति से जिला सचिव जिला विलासों कुजूर केराडीह, जिला उपाध्यक्ष रोपनी भगत सन्ना, जिला संरक्षक प्रतिमा शर्मा कांसाबेल, मीडिया प्रभारी इंद्रावती बघेल कुनकुरी, एनिमा बागबहार, निशा लोदाम को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया।

बैठक में चर्चा करते हुए अपने अधिकार एवं अपने हक की लड़ाई के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए अप्रैल माह में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और सहायिका दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

बैठक के दौरान इस बात पर भी सर्वसम्मति में चर्चा हुआ कि संघ द्वारा किए गए 43 दिन की अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में सहयोग, समर्थन, साथ देने वाले जनप्रतिनिधि, सरपंच, डीडीसी, बीडीसी, विधायक, पत्रकार, महिला बाल विकास विभाग और अन्य संघ प्रमुखों का सम्मान किया जाएगा। इसके लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।