Latest:
Event More News

रामनवमी पर बड़ा हादसा…मध्य प्रदेश के इंदौर बेलेश्वर महादेव मंदिर के बावड़ी की छत धंसने से बावड़ी में गिरे लोग…11 लोगों की मौत…मौत की आंकड़ा बढ़ने की संभावना…राहत और बचाव कार्य जारी…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

इंदौर/मध्य प्रदेश। वर्तमान भारत। इंदौर के बेलेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी हादसा हो गया है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। सभी 11 मृतकों के शव एम वाय अस्पताल पहुंचा दिए गए हैं।

कलेक्टर और कमिश्नर सभी मौके पर मौजूद है, और राहत बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मृतकों के परिवार को पांच पांच लाख की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा इंदौर में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की सहायता राशि राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा घायलों का इलाज भी सरकार कराएगी।

रामनवमी पर हुआ बड़ा हादसा

इंदौर के बेलेश्वर महादेव मंदिर में यह हादसा रामनवमी के उत्सव के दौरान हुआ। मंदिर में भीड़ थी और हवन चल रहा था। भीड़ के कारण कुछ लोग मंदिर के अंदर बनी बावड़ी के जाली पर बैठ गए। बस उसी दौरान बावड़ी की छत धंस गई और उस पर बैठे करीब 25 लोग अंदर जा गिरे। बावड़ी करीब 40 फीट गहरी है और उसमें 6-7 फीट तक पानी है।

बावड़ी के धंसते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन के आला अफसरों सहित टीम और नेता मौके पर पहुंच गए और फौरन बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। कुछ लोगों को तो बाहर निकाल लिया गया। लेकिन सभी भाग्यशाली नहीं थे। उनके शव बावड़ी से बाहर निकले।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी फौरन अफसरों से बात कर बचाव और राहत कार्य तेजी से लाने का आदेश दिया। वह खुद भी रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने इंदौर कलेक्टर और कमिश्नर से फोन पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी. ने बताया कि मंदिर में लोग हवन के लिए इकट्ठा हुए थे। उसी वक्त हादसा हुआ और 25 लोग एक साथ कुएं में गिर गए। इनमें से 15 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वास्तविक आंकड़े बाद में सामने आएंगे।

कमलनाथ ने शोक प्रकट की

पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हवन के दौरान 25 लोगों के बावड़ी में गिर जाने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बावड़ी में गिरने से कुछ लोगों की मृत्यु का समाचार सामने आ रहा है।

कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता घटनास्थल पर मौजूद हैं। मैं कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि इस संकट की घड़ी में हर संभव सहायता किया जाए।