Latest:
NewsPoliticsPopular Newsछत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय आज कांसाबेल अपने गृह घर बगिया में गुजारेंगे रात…ये है भाजपा का गांव चलो अभियान…अन्य मंत्री भी अपने क्षेत्र के किसी गांव में गुजार रहे हैं रात…पढ़ें पूरी खबर


जशपुर/रायपुर :- लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर देश भर में गांव चलो अभियान चल रहा है। प्रदेश में इस अभियान का प्रारंभ 7 फरवरी से हुआ है। समापन 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर होगा।

ज्ञात हो कि, इस अभियान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के कांसाबेल में शनिवार की रात गुजारेंगे। वे यहां से सुबह हेलीकॉप्टर से जाएंगे। कृषिमंत्री रामविचार नेताम इसी दिन बलरामपुर के एक गांव में रुकेंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी और विजय शर्मा कवर्धा के किसी गांव में रात को रुकेंगे। इसी तरह से हर मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र के किसी भी गांव में शनिवार या फिर रविवार की रात को रहेंगे।

फिलहाल, प्रदेश के सभी विधायक भी अपने विधानसभा क्षेत्र के किसी गांव में रात को रुकेंगे। सांसद लोकसभा का सत्र शनिवार को भी होने के कारण अब 11 फरवरी के बाद कभी भी एक गांव में जाकर रात को रुकेंगे । केंद्र सरकार के ही भाजपा सरकार है, उनकी उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने गांव चलो अभियान तैयार किया है। इस अभियान में देश के हर गांव तक भाजपा के किसी न किसी कार्यकर्ता को जाना है। अभियान में सभी केंद्रीय मंत्रियों, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को शामिल किया गया है। इसी के साथ बूथ से लेकर मंडल, शक्ति केंद्र, जिला और प्रदेश संगठन के भी सभी पदाधिकारियों को एक-एक गांव तक जाने का जिम्मा दिया गया है। 7 फरवरी से प्रारंभ हुए अभियान में जिलों के साथ मंडल, बूथों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार गांवों तक जा रहे हैं।



गांवों तक पहुंचे रहे कार्यकर्ता

अभियान के संयोजक नारायण सिंह चंदेल ने गांव चलो अभियान में छत्तीसगढ़ के सभी 20 हजार गांवों तक भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इस अभियान में मुख्यमंत्री से लेकर सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गांवों में जाकर 24 घंटे वहां रुकेंगे। भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गांवों में जाकर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से लगातार मिल रहे हैं। वहां के लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। हर वर्ग के लोगों को बताया जा रहा है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद वादे के मुताबिक मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम प्रारंभ हो गया है। हमारी सरकार ने बजट में भी मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम किया है। अब इसकी भी जानकारी शनिवार और रविवार को गांवों तक पहुंचने वाले कार्यकर्ता आम जनता को देंगे।