Latest:
Event More NewsPopular NewsRecent NewsTrending Newsछत्तीसगढ़जानकारीविविध

CG Breaking : पुलिस मुख्यालय के अंदर अचानक गोलीबारी…डिप्रेशन में आकर CAF जवान ने कर दिया 12 राउंड फायर…चारों ओर मची भगदड़…एक्सीडेंटल फायर है या जानबूझकर चलाई गई गोली…सस्पेंस बरकरार…पढ़ें पूरी समाचार


रायपुर :- छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के पुलिस मुख्यालय परिसर के अंदर अचानक गोली चलनी शुरू हो गई है। गोली चलाने वाला सीएएफ 14वीं बटालियन का जवान है और उसने डिप्रेशन के चलते फायर किया है।

फिलहाल गोली चलने का कारण निकलकर सामने नहीं आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नवा रायपुर के राखी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुबह 9 बजे PHQ परिसर अंदर अचानक गोली चल गयी है। गोली चलाने वाले जवान का नाम अजय यादव है, जो सीएएफ 14वीं बटालियन में पदस्थ है।

बताया जा रहा है कि, जवान डिप्रेशन में चल रहा था। वहीं विश्वस्त सूत्रों की मानें तो, जवान ने तक़रीबन 12 राउंड फायर किए गए हैं। इस गोलीबारी में किसी को भी चोट नहीं आई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि, यह एक्सीडेंटल फायर है या जानबूझकर गोली चलाई गई है। इसकी जानकारी अभी तक निकलकर सामने नहीं आई है।

फिलहाल, गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सभी आला-अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं सीएएफ 14 वीं बटालियन के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।