Latest:
local news

छत्तीसगढ़ की महिला समूह की अनोखी पहल…घर घर जाकर उठाएंगे कचरा…इस जिले की इस गांव से होगी इसकी शुरुआत…पढ़ें पूरी खबर

दुर्ग । वर्तमान भारत ।

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

दुर्ग(छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। प्रदेश में पहली बार अब महिला स्व सहायता समूह प्रत्येक घर घर से कचरा उठाने का कार्य करेंगे। इसके लिए महिला स्व सहायता समूह बकायदा ई-रिक्शा भी खरीदा है।

छत्तीसगढ़ का पहला गांव पतोरा होगा। जहां महिला समूह द्वारा लोगों के घरों से कचरा उठाया जाएगा। इस पहल की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। घर घर से कचरा इकट्ठा करने के लिए दुर्ग जिले में पहली बार पतोरा गांव एक ऐसा गांव बनने जा रहा है। जहां अब ई रिक्शा के माध्यम से महिला स्व सहायता समूह द्वारा घर-घर से कचरा एकत्रित करेगी।

ग्राम पंचायत द्वारा इससे पहले भी स्वच्छता के क्षेत्र में बहुत से अच्छे कार्य किए गए हैं। और इसी कड़ी को जारी रखने के लिए ग्राम पंचायत के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें सरस्वती दीदी महिला स्व सहायता समूह द्वारा ई रिक्शा से कचरा इकट्ठा करने का काम किया जाएगा।

महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे इस अनोखी पहल की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। निश्चित तौर पर महिला समूह द्वारा स्वच्छता के प्रति किए गए इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

कहा भी जाता है कि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। कुछ ऐसा ही मिसाल पतोरा गांव की महिला स्व सहायता समूह ने दी है। इस पहल से निश्चित तौर पर लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, और साथ ही लोग खुद से अपने गांव अपने शहर की साफ सफाई करने में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।