Latest:
Event More News

होलिका दहन 7 तथा “रंग बरसे..” रंगों की होली त्योहार 8 मार्च को मनाना उचित…लोगों में था असमंजस…शास्त्रों के अनुसार यही होगा शुभ अवसर…पढ़ें पूरी खबर

जशपुर। वर्तमान भारत ।

गजाधर पैकरा

जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। होलिका दहन तथा रंगों का होली त्यौहार को लेकर दो तिथियों का पेंच लोगों को असमंजस में डाल रहा है। ऐसे में लोग अपने पसंदीदा त्यौहार को मनाने के लिए असमंजस में दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य पं.आनंद शर्मा ने बताया कि होलिका दहन 7 मार्च को और रंगों का होली 8 मार्च को मनाना ही उचित है।

आगे उन्होंने कहा कि होलीका दहन को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। होलिका दहन 6 मार्च को किया जाना चाहिए या 7 मार्च को इस पर अभी भी संशय बरकरार है। लेकिन इस बार होलिका दहन 7 और रंगों का होली 8 मार्च को खेलना शास्त्र के अनुसार उचित प्रतीत माना जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र राजस्थान आदि क्षेत्रों में 7 मार्च धर्मसिंधु ज्योतिष सार, निर्णय सिंधु तथा व्रत राज आदि ग्रंथों के आधार पर भद्रा रहित प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि होलिका दहन के लिए अच्छी मानी गई है। प्रदेशकाल के समय जब पूर्णिमा तिथि विधिमान हो तब होलीका दहन करना अति शुभ होता है।

कर्मकाल व्यापिनी तिथि की ग्रहा है। होलीका कर्मकाल का प्रदोष बेला है। 6 मार्च को पूर्णिमा शाम 4:17 से शुरू होकर 7 मार्च की शाम 6:09 में समाप्त होगी। इसलिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 7 मार्च 6:10 से 8:37 तक है। उसी अनुसार रंगों का त्योहार 8 मार्च को मनाना शुभ है।

आगे उन्होंने बताया कि व्रत राज के अनुसार प्रदोष व्यापिनी फाल्गुनी पूर्णिमा तिथि ग्रहण करना चाहिए। कुछ पंचांगों में पूर्णिमा तिथि का मान 6 मार्च को दिन में 3:57 से 7 मार्च शाम 5:40 तक है।

इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि रंग महोत्सव उदय व्यापिनी तिथि का महत्व नहीं लिया जाएगा। पं. आनंद शर्मा ने बताया कि होलिका दहन का शुभ समय 7 मार्च सूर्यास्त में 6 घटी (2 घंटा 24 मिनट) जोड़ देने से जो समय आएगा, वह प्रदोष वेला काल भद्रा रहित होलिका दहन का समय होगा।

उनका कहना था कि तिथि और उदय व्यापिनी के अनुसार त्यौहार की रीत निभाने से वह मानव जीवन में शुभ संकेत लेकर आती है।
उन्होंने रंगों के त्यौहार को पारंपरिक ढंग से मनाने की अपील की है। उनका कहना था कि पारंपरिक ढंग से त्योहारों को मनाने से आध्यात्मिक सुख की प्राप्ति होती है।