Latest:
ज्योतिषधर्म

26 फरवरी 2024 राशिफल : इस राशि वालों को धन प्राप्ति की संभावना…इस राशि वालों के घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना… इस राशि वालों का तरक्की के रास्ते खुलेंगे,तथा…जाने आज का राशिफल


आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 26 February, 2024)-

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन, चली आ रही परेशानियों के समाप्त होने के बाद राहत देने वाला होगा। आज आपको आपके भाग्य का चमत्कार देखने को मिलेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको आकस्मिक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। रोजगार से अतिरिक्त कोई कार्य करने से आपको धन की प्राप्ति होगी। परिवार में कोई शुभ आयोजन हो सकता है। जिससे परिवार का माहौल शांतिपूर्ण एवं खुशनुमा रहने की संभावना है।

आज का लकी कलर- पीला

आज का लकी नंबर- 6

आज का उपाय- बन्दरों को खाना खिलाएं।

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 26 February, 2024)

आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकते हैं जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। परिवार में सुख समृद्धि आएगी। आज आपके जीवन में कुछ नहीं बदलाव आएंगे। घर में कोई नई वस्तु खरीदने का योग बनेगा। जिससे अधिक खर्च भी हो सकता है। आज घर में अतिथियों का आगमन भी हो सकता है जिसे देखकर आप प्रसन्न रहेंगे। पूरे दिन की समाप्ति खुशी के माहौल के साथ होगी।

आज का लकी कलर- लाल

आज का लकी नंबर- 3

आज का उपाय- रोगी की मदद करें।

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 26 February, 2024)

आज एक बार फिर आप खुद को लकी समझेंगे। आपकी तरक्की देखकर आपके मित्र व संबंधी खुश होंगे। आज आपको स्वयं पर गर्व महसूस होगा। सारे कार्य सावधानी से करें। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा फल देखने को मिलेगा। अपने कामयाबी के लिए मां सरस्वती की पूजा करते रहें। संतान की कामना करने वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

आज का लकी कलर- मेजेंटा

आज का लकी नंबर- 8

आज का उपाय- आज किसी बूढ़े व्यक्ति की मदद करें

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 26 February, 2024)

आज आपकी वृद्धि दान पुण्य करने की ओर बनेगी संतान को लेकर चिंता हो सकती है। आज आपका मन अशांत हो सकता है। इसीलिए परिवार के लोगों के साथ कहीं पिकनिक पर जाएं। जिससे उनके साथ समय बिताकर आप अपने मन को शांत कर सकते हैं। अधिक धन खर्च ना करें, आने वाले समय में आय खर्चे से कम हो ऐसा संभव है।

आज का लकी कलर- ग्रे

आज का लकी नंबर- 6

आज का उपाय- किसी बाग़ में वृक्ष लगायें।

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 26 February, 2024) 

राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा हल्का रहने वाला है। आपका कारोबार जो अच्छा चल रहा था अब उसमें थोड़ी मंदी आने की संभावना है। इसीलिए समय रहते कोई अतिरिक्त बोझ सर पर मत लें। आलस्य को छोड़कर मेहनत करने का समय है। आज आपको हर तरह जागरूक व सचेत रहने की जरूरत है। यही जागरूकता आपको दिन के अंतिम चरण तक शुभ समाचार देगी।

आज का लकी कलर- काला

आज का लकी नंबर- 3

आज का उपाय- आपको आज गणेश जी की पूजा करनी होगी।

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 26 February, 2024)

कन्या राशि वालों को आज दिन भर की मेहनत के बाद थकान महसूस होगी। आज की भाग दौड़ आपके लिए बहुत शुभ फल देने वाली होगी। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। आने वाले समय में मित्रों से आपको लाभ प्राप्त होगा। वह उनका सहयोग मिलेगा। आपके संबंधी के साथ आज आप आनंदपूर्वक दिन बिताएंगे। शाम का समय आपके लिए शुभ रहने वाला है।

आज का लकी कलर- लाइट पिंक

आज का लकी नंबर- 9

आज का उपाय- पिता को कोई वस्तु भेंटकरें

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 26 February, 2024)

कार्य क्षेत्र में किसी चीज का तनाव न लें। आपकी ऊर्जा आपके सभी तनाव को दूर करने में सक्षम है परंतु परिवार के किसी सदस्य का अस्वस्थ होना आपको चिंता ग्रस्त कर सकता है इसीलिए सावधान रहकर सबका ध्यान रखें। आपके पिता का सहयोग आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उनकी सलाह के बिना कोई नया कार्य न करें।

आज का लकी कलर- सफ़ेद

आज का लकी नंबर- 5

आज का उपाय- भूखे को भोजन करवाएं

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 26 February, 2024) 

वृश्चिक राशि वालों को आज कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज आपके संबंधी आपको कोई शुभ सूचना देंगे। आपके कार्यक्षेत्र में पैदा हुए तनाव को अपने सिर पर हावी मत होने दें। आपकी कार्यक्षमता सब कुछ सरल करने में सक्षम है। आप को पुरानी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आज का दिन शुभ रहेगा मन में निराशा ने आने दें।

आज का लकी कलर- नीला

आज का लकी नंबर- 7

आज का उपाय- आज किसी को फूल देकर सम्मान करें।

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 26 February, 2024) 

आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहने वाला है। आपको आपके भाग्य का साथ पूर्ण रूप से मिलेगा। पीछे से चली आ रही समस्याएंअब समाप्त होगी। आज धन के मामले में थोड़ा ध्यान रखें। खर्च अधिक हो सकता है जिसके कारण चिंता बढ़ सकती है परंतु कहीं से अटका हुआ पैसा आपको प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी आज रात परिवार जनों के साथ समय बिताए।

आज का लकी कलर- लाल

आज का लकी नंबर- 7

आज का उपाय- गुरु जी को वस्तु भेंट करें

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 26 February, 2024) 

रोजगार क्षेत्र में आपके साथ काम करने वाले मित्रों का सहयोग आज आपको मिलेगा। आज आपके रोजगार क्षेत्र में आपको प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। आज आप धार्मिक प्रवृत्ति का आचरण करेंगेआपके धार्मिक आचरण से बहुत लोग संतुष्ट और आश्चर्यचकित होंगे। आपके मामा के घर से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सम्मान में आपकी वृद्धि होगी शाम को घर जाते समय कुछ खाने की वस्तु लेकर जाएं।

आज का लकी कलर- काला

आज का लकी नंबर- 9

आज का उपाय- माता को कोई वस्तुभेंट करें।

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 26 February, 2024) 

यदि आप एक्सपोर्ट इंपोर्ट का कार्य करना चाहते हैं तो शुरू करने के लिए शुभ समय है। आज आप भाग्य के साथ खुशहाल दिन व्यतीत करेंगे। आज आपके कार्य के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी उत्सव में जाने का अवसर मिलेगा परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। समय का सदुपयोग करें। भाग्य का सितारा जल्द ही चमकेगी।

आज का लकी कलर- लाल

आज का लकी नंबर- 5

आज का उपाय- काली माता को निम्बू की माला भेंट करें।

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 26 February, 2024)

आज आपका दिन आपके लिए बहुत भाग्यशाली रहने वाला है। आपके शत्रु प्राप्त होंगे। आज किसी को पैसा उधार न दें माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करें। उन्हें कुछ उपहार भेंट करें। तरक्की के रास्ते खुलने लगे हैं। अब आपको अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है। कहीं विदेश के संबंधी से कोई लाभ हो सकता है।

आज का लकी कलर- हल्का पीला

आज का लकी नंबर- 9

आज का उपाय- अंधों को भोजन करवाएं।

डिस्क्लेमर-
यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं एवं जानकारियों पर आधारित है. इसकी ‘वर्तमान भारत’ पुष्टि नहीं करता है. इससे संबंधित ज्योतिषीयों एवं विशेषज्ञों की सलाह लें।