Latest:
जुर्म

प्यार, इजहार और ब्लैकमेलिंग:शादी का वादा कर नाबालिग से बनाया शारीरिक संबंध फिर बदनाम कर देने की धमकी देकर डेढ़ साल तक करता रह दुष्कर्म …..अब पुलिस हिरासत में ….

रायगढ़ । वर्तमान भारत ।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आरोपी युवक ने नाबालिग को पहले अपने प्रेम जाल में फांसा फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और फिर उसे बदनाम कर देने का भय दिखाकर उसके साथ डेढ़ वर्षों तक लगातार दुष्कर्म करता रहा । पीड़िता की शिकायत पर अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में नाबालिग ने थाने में शिकायत की थी। शिकायत में लड़की ने बताया कि डेढ़ साल पहले सितंबर 2020 में उसकी मुलाकात विश्वजीत सिदार(23) से हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद विश्वजीत ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। फिर कहा कि मैं तुमसे शादी करूंगा। इसी बात का फायदा उठाकर उसने लड़की से रेप किया।

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद से विश्वजीत उसे धमकी लेने लगा था कि यदि किसी को कुछ बताया तो वो सबको बता देगा। ये कहकर उसने बार-बार लड़की से रेप किया। इसके बावजूद लड़की ने उसे कहा कि चलो शादी कर लेते हैं। मगर फिर भी वह नहीं माना और वहां से भाग निकला। पीड़िता ने बताया कि वह काफी दिन तक इस बात को अपने घरवालों से छिपाती रही थी। मगर उसने कुछ दिन पहले उसने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था।

ओडिशा भागने से पहले पकड़ा गया

शिकायत करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तब पता चला कि आरोपी ओडिशा भागने की फिराक में है। इससे पहले ही पुलिस ने उसके जलगढ़ गांव के घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है।